SPHEEHA केे तत्वावधान में गोलकुंडा में वृक्षारोपण कार्यक्रम

 हैदराबाद 1 जुलाई ( प्रतिनीधी ),  अंतर्राष्ट्रीय वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर SPHEEHA (सोसाइटी फॉर प्रिजर्वेशन ऑफ हेल्दी एनवायरनमेंट एंड इकोलॉजी एंड हेरिटेज ऑफ आगरा ) केे तत्वावधान में  वृक्षारोपण  कर   55,000 से अधिक किस्मों के पौधे लगाने का एक विशेष कार्यक्रम आयाेजित किया गया। नवीनतम अनुमानों के अनुसार, हमारी पृथ्वी पर मानव सभ्यता की शुरुआत के बाद से  लगभग 3 लाख करोड़ पेड़ थेे, लेकिन मानवीय गतिविधियों के कारण हम हर साल लगभग 1,000 करोड़ पेड़ काटे जाते हैं।  SPHEEHA एक गैर-लाभकारी अधिकृत गैर-सरकारी सेवा संगठन है।  2006 से इसने पूरे भारत में आगरा केंद्र से अपना संचालन शुरू किया है।

SPHEEHA  दुनिया भर में हजारों विभिन्न प्रकार के पौधे लगाने के अलावा तीन साल तक उनका पालन-पोषण और देखभाल भी करती है।  पिछले 15 वर्षों में SPHEEHA सदस्यों द्वारा लगाए गए लगभग 84 प्रतिशत पेड़ बच गए हैं।  इस वर्ष SPHEEHA ने दयालबाग के यमुना पंप में वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू किया। 

स्थानीय जीएचएस हाई स्कूल और जीपीएस  हाई स्कूल गोलकुंडा में  वृक्षारोपण कार्यक्रम आयाेजित किया गया।  मुख्य अतिथि के रुप में स्कूल की उप निरीक्षक श्रीमती वाईएन अनुराधा देवी उपस्थीत थी। कार्यक्रम की  सफलता के लिए SPHEEHA  के  सदस्य एस वेंकटेश्वर रेड्डी, एन रवींद्रनाथ रेड्डी, जे श्रीकर तथा ने भाग लिया।