आदिलाबाद 1 सितंबर (प्रतिनीधी), कोविड महामारी में मरने वाले पुलिसकर्मि राठाेड़ पांडुरंग के परिजनों काे सहयोग के रुप में 4 लाख रुपए का चेक एसपी एम राजेश चंद्रा के हाथाें सौंपा गया। एसपी एम राजेश चंद्रा ने कहा कि, कोविड महामारी के कठिन समय में लोगों के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर अपना कर्तव्य निभाया। गुड़ीहतनूर मंडल के कोल्लारी गांव के 27 वर्षीय राठाेड़ पांडुरंग ने पिछले साल 14 अक्टूबर काे उनकी मवाला पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई।
उन्हे पत्नी प्रियंका और एक बेटा है। पुलिस विभाग में 2011 में 18 साल की उम्र में एक सिविल कांस्टेबल के रूप में सेवा शुरु की थी। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल की पत्नी को रिपोर्ट भेजी गई थी कि उसे जल्द ही सरकारी नौकरी मिल जाएगी। अवसर पर संजीव कुमार, जायसवाल कविता, दुर्गम श्रीनिवास आदि उपस्थित थे।
मृतक पुलिस के परिजनाें काे 4 लाख रुपए का चेक साैपा