आदिलाबाद 25 सितंबर (प्रतिनीधी),तेलंगाना राजस्व कर्मचारी सेवा संघ कलेक्ट्रेट आदिलाबाद शाखा 2021-2024 चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी आरती राजेश्वर के तत्वावधान में शनिवार को नए कार्यकारीणी के चुनाव हुए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव में कार्यसमिति के 14 सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया।
अध्यक्ष के रूप में एम. श्रीधर और सचिव के रूप में एम.डी. शाकिर अली काे चुना गया। अलावा उपेंद्र एसोसिएट प्रेसिडेंट, नालंदा प्रिया, अरुणा, श्रीवानी उपाध्यक्ष, कविता रानी, ममता, राजन्ना संयुक्त सचिव के रूप में सर्वसम्मति से चुने गए थे।