वणी 5 जून ( प्रतिनीधी ) नूरजहां बेगम सलाम अहमद कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, वणी की छात्रा अनुष्का सिंह ने संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय में वाणिज्य स्नातक परीक्षा में मेरिट सूची में तीसरा स्थान हासिल कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय का 37वां दीक्षांत समारोह ऑनलाइन आयोजित किया गया। जिसमें अनुष्का सिंह संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक परीक्षा की मेरिट सूची में तीसरे स्थान पर रही। उन्हें ऑनलाईन दीक्षांत समारोह में श्री राधेश्याम मुरलीधरजी गनेडीवाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री. भगत सिंह कोश्यारी ,केंद्रीय मंत्री श्री. नितिन गडकरी , उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री. उदय सामंत, कुलपति डॉ. मुरलीधर चांदेकर ,डॉ. प्र.कुलपति राजेश जयपुरकर की प्रमुख उपस्थिति में यह समारोह आयोजित किया गया। अनुष्का सिंह काे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित वनकर ने गुलदस्ता देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अनुष्का सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता डॉ. गिरिजा सिंग, बीरेंद्रकुमार सिंग, संस्था अध्यक्ष डॉ. रज्जाक अहमद, सचिव डॉ. राणानूर सिद्धिकी एवं प्राचार्य डॉ. रोहित वनकर को दिया। अनुष्का सिंह की सफलता पर उनके चाहनेवालाें ने उन्हें बधाईयां दी।
यूनिवर्सिटी मेरिट में नूरजहाँ बेगम सलाम अहमद कॉलेज की छात्रा अनुष्का सिंह तीसरे स्थान पर