आदिलाबाद 31 अक्टूबर, जिला कलेक्टर सिकता पटनायक ने कहा कि, सभी को जिले के विकास हेतु सभी ने एकता और अखंडता बनाए रखना चाहिए।शनिवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन आयाेजित कार्यक्रम में उन्हाेंने कही। अवसर पर राष्ट्रीय एकता की प्रतिज्ञा ली गई।कलेक्टर ने कहा कि, सरदार वल्लभभाई पटेल लोगों में एकता का प्रसार करते थे।
अपर कलेक्टर जी. संध्यारानी ने कहा कि, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन पूरे देश में मनाया जा रहा है और वह एक उत्कृष्ट व्यक्ति थे, जिन्होंने सभी लोगों को संगठित किया। सरदार वल्लभभाई की प्रतिमा काे श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में राजस्व अधिकारी राजेश्वर, कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कुमार, जिला जन संपर्क अधिकारी भिमकुमार, आदिलाबाद तहसीलदार भोजन्ना, कलेक्ट्रेट पर्यवेक्षक वरना, राजेश्वर, कलेक्ट्रेट कर्मचारी और अन्य लोग उपस्थित थे।