इंडियन प्रजा कांग्रेस केे बिहार कार्यकारी अध्यक्ष बने महेंद्र चौधरी

नई दिल्ली 18 सितंबर,   इंडियन प्रजा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार राज्य प्रभारी  हरिनाथ गुप्ता ने बिहार के महेंद्र चौधरी को बिहार राज्य का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। महासचिव एवं बिहार राज्य प्रभारी  हरिनाथ गुप्ता ने दिल्ली में नियुक्ति पत्र प्रदान किया।


अवसर पर महेंद्र चौधरी ने कहा कि, वह बिहार के लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के बी श्रीधर  और महासचिव प्रभारी बिहार राज्य  हरिनाथ गुप्ता के आभारी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि, वह पार्टी की जीत के लिए प्रयास करेंगे। बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों में अधिकतम आईपीसी उम्मीदवार जीतने के लिए प्रयास  करेंगे।