राचकोंडा पुलिस ने यूपीएससी परीक्षा में पास होने वालाे काे किया सम्मानीत 

.हैदराबाद14 अगस्त ( बी. संदेश)-भारतीय सिविल सर्विस (यूपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के 15 लाेंगाे काे नेरेडमेट स्थित पुलिस आयुक्तालय में भारत सरकार के पूर्व गृह सचिव पद्मभूषण के. पद्मनाभय्या और राचकोंडा पुलिस आयुक्त महेश मुरलीधर भागवत की उपस्थिती में सम्मानीत किया। याद रहे, आयुक्त महेश मुरलीधर भागवत इस प्रकार की परीक्षाओं में सफल होने वालाे काे लम्बे समय से सम्मान कर उनका हाैसला बढ़ाते है। अवसर पर के. पद्मनाभय्या ने कहा कि, सभी उम्मीदवार बधाई के हकदार है। आज का दाैर सोशल मीडिया का है। जिसका बेहतर उपयोग कर अपनी सेवाओं को बेहतर बनाया जा सकता हैं। अगर सच्ची लगन और कर्तव्यनिष्ठा से साथ काम करने पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसका उदाहरण आयुक्त महेश मुरलीधर भागवत है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी सेवा काे निरंतर अपडेट करते रहते है। अवसर पर आयुक्त महेश मुरलीधर भागवत कहा कि, असफलता ही सफलता सिढ़ी है।



हम उत्साह के साथ सफलता जरुर प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए लम्बे संघर्ष और कर्तव्यनिष्ठा की आवश्यकता है। साथ ही पूर्ण निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करना भी अनिवार्य है। अवसर पर आंध्र-प्रदेश सरकार के विशेष वित्त सचिव नरसिम्हा रेडी तथा अन्य गणमान्य  उपस्थित थे। अवसर पर पी. दतरी रेड्डी (46 रैंक), एम.सूर्या तेजा (76), के. रवि तेजा (77), एम.वी. सत्या साई कार्तिक (103), एम. मकरंद (110), के. प्रेमसागर (170), बी. सत्यप्रकाश (218), पी.संदीप कुमार (244), बी. राहुल (272), संकीर्त (330), मौर्या कृष्णा चंद्रशेखर (470), के. सत्या धर्मा प्रताप (510), डी. विनयहांत (516), सी.एच. रजनीकांत (598) और बी. शशिकांत (764) काे सन्मानीत किया गया।