हैदराबादीयाें काे खुशखबर !  आगामी 8 जून से हैदराबाद की सड़कों पर दौड़ सकती हैं RTC की बसें

हैदराबाद 3 जुन, तेलंगाना के परिवहन मंत्री  अजय कुमार ने बुधवार को  कहा कि, आगामी 8 जून से हैदराबाद शहर में आरटीसी सिटी बस सेवाएं शुरू हो सकती हैं। पिछले 70 दिनों से लॉकडाउन के कारण नगर में सिटी बसें बंद हैं। मंत्री  ने बुधवार को इंटर सिटी बस सेवाओं के साथ-साथ  हैदराबाद में बस सेवा की बहाली पर आरटीसी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। केंद्र सरकार 8 जून से लॉकडाउन में ढील दे रही है और ऐसे में शहर में बसों को कैसे चलाना है, क्या नियम अपनाने होंगे, इस पर विस्तार से चर्चा हुई। केंद्र के लॉकडाउन पर नए गाइडलाइंस जारी करने के बाद से ही सभी सार्वजनिक और निजी कार्यालय व औद्योगिक गतिविधियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। 


इसके चलते शहर में बस सेवाओं की कमी है और कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में बसों में 33 लाख से ज्यादा लोग हर दिन यात्रा करते हैं। जैसा कि सभी गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं तो जो लोग नियमित रूप से बसों में यात्रा करते हैं, उन्हें अन्य विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। मौजूदा स्थिति में कोरोना के डर के चलते लोग शेयर ऑटो में यात्रा करने में बहुत कम रुचि ले रहे हैं। ज्यादातर लोगों के पास वाहन हैं तो वे उनका इस्तेमाल कर रहे हैं और इसकी वजह से शहर की सड़कों पर यातायात तेजी से बढ़ गया है। इसके मद्देनजर सरकार ने सीटी बस सेवाओं को फिर से शुरू करने के बारे में सोच रही है।