हैदराबाद 15 मई, तेलुगु कॉमेडी शो जबरदस्त की फेम मुख्य एंकर अनसुया भारद्वाज ने गर्भवर्ती महिलाओं में पोषक आहार वितरित किया प्रमुख अतिथि के रूप में पुलिस आयुक्त महेश मुरलीधर भागवत उपस्थित थे। उनके करकमलों से लगभग 100 गर्भवती महिलाओं में न्यूट्रिशन किट्स वितरित किये गये। उन्होंने कहा कि, लॉकडाउन के दौरान गर्भवती महिलाओं में पोषक आहार वितरित करना सराहनीय कार्य है।
एंकर अनसुया ने अपने जन्मदिन के पर किसरा पुलिस थाना क्षेत्र में सौ गर्भवती महिलाओं को न्यूट्रिशन किट उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि लोग फिलहाल कोरोना की रोकथाम को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान कुछ हद तक परेशानियां महसूस कर रहे हैं। लोगों का मनोधैर्य बढ़ाने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यों को किया जा रहा है। लोग अपना धैर्य बनाये रखते हुये स्थिति का सामना कर रहे हैं।