लॉकडाउन - हैदराबाद  मे प्रवासी मजदूर ने किया प्रदर्शन

हैदराबाद  3  मई,: लगभग एक हजार से भी अधिक प्रवासी मजदूरों ने घर वापस भेजने की मांग को लेकर  टोली चौकी के निकट धरना किया।  लॉकडाउन से वे अब उब चूके है, इससे  उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस लिए  वे अपने-अपने घर वापस लौटना चाहते हैं, उन्हें परिवहन की सुविधाएं की जाये। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। उन्हें समझाते हुये कहा कि उनकी समस्या के बारे में वे वरिष्ठ अधिकारियों और सरकार को अवगत कराएंगे। उनके समझाने पर लोग घटना स्थल से वापस लौट गये।


अन्य राज्यों के मजदूरों को उनके गांव वापस भेजने के लिए विशेष बस और ट्रेन की व्यवस्था किये जाने की अफवाह से टोली चौकी के निकट लोग इकट्ठा हुये थे। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुये उन्हें बताया गया कि प्रवासी मजदूरों को भेजने की व्यवस्था सरकार द्वारा किये जाने पर ही उन्हें उनके घर वापस भेजा जा सकता है। मजदूरों ने बताया कि उन्हें समय पर खाना नहीं मिल रहा है। इसलिए वे परेशान हैं। अधिकारी उन्हें कहा कि, वे इस समस्या के बारे में अधिकारियों से चर्चा कर उनके खाने की व्यवस्था करेगे।