आदिलाबाद 6 मई, जिला कलेक्टर ए. श्रीदेवेसेन ने यात्रियों से सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा। कलेक्टर ने बुधवार को जैनथ मंडल के डोलारा गांव में स्थापित कोविद -19 चेक पोस्ट का दौरा किया। यहाँ स्थापित राजस्व, चिकित्सा, पुलिस और परिवहन केन्द्रो का निरीक्षण किया।अधिकारियों से उन्होंने कहा कि, यात्रियों को पंजीकृत कर, सामाजिक दूरी का पालन किया जाना चाहिए और मास्क भी पहनना चाहिए। उन्होने सभी यात्रियों की मेडिकल स्कीइंग करने के लिए कहा। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर जी. संध्या रानी ,सूर्यनारायण और अन्य उपस्थित थे।
कलेक्टर ए. श्रीदेवेसेन ने कोविद -19 चेक पोस्ट का किया दौरा