राम लीला मैदान में अस्थाई सब्जी बाजार स्थापित करने पर विचार - एसपी विष्णु एस. वारियर
आदिलाबाद 28 अप्रैल, जिले भर में कोरोनोवायरस के मामलो मे कमी आने से लॉक डाउन के प्रतिबंध मे कुछ कमी के साथ विभिन्न विभागों के समन्वय से राम लीला मैदान में अस्थाई सब्जी बाजार स्थापित करने की  बात एसपी विष्णु एस. वारियर ने कही। उन्होंने मंगलवार को ट्रेनी आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन श्रीवास्तव एव अन्य के साथ राम लीला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि, शहर में 300 सीसी कैमरे से क्षेत्रों नजर रखी जा रही है।  आवश्यक वस्तुओं के दुकानो को खोलने  की अनुमति दी  गई  है , लेकिन प्रत्येक व्यक्ति ने मास्क पहनाना, सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी है होने की बात उन्होंने कही।


उन्होंने कहा कि, लॉक-डाउन के नियमों का उल्लंघन करनेवाले  331 लोगो पर मामले दर्ज किए गए और 1324 लोगों पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों के लिए अवसर  पर आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन श्रीवास्तव, शहर डीएसपी वेंकटेश्वर राव, SI सुरेश, पीसीआर इंस्पेक्टर मालेश, विशेष शाखा निरीक्षक सीएच सुब्बाराव, एस्से अनवर उल हक,शहर एसआई जाधव गुणवन्त राव उपस्थित थे।