कोरोना वायरस - लॉकडाउन मे तेलंगाना में मास्क पहनना जरूरी अन्यथा गिरफ्तारी और जुर्माना

हैदराबाद 10 अप्रैल: तेलंगाना सरकार ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर कड़ा निर्णय लिया है। अब हर एक व्यक्ति को लॉकडाउन के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। सरकार ने इस संदर्भ में शुक्रवार को आदेश जारी किया है। साथ ही कहा जा रहा है कि सेवा में मौजूद कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कर्मचारियों को भी मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। आपको बता दें कि अब तक दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब और ओड़िशा में लॉकडाउन के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य किया जा चुका है।



कुछ राज्यों में मास्क नहीं लगाने पर गिरफ्तार करने के साथ जुर्माना लगाया जा रहा है। हाल ही में उन राज्यों की सूची में तेलंगाना भी शामिल हो गया है। तेलंगाना में अब तक कोरोना वायरस के 471 मामले पॉजिटिव पाये गये हैं और मृतकों की संख्या 12 दर्ज हुई है।