- कोरोना का खौफ - 150 परिवारों ने छोड़ा गांव
आदिलाबाद Apr 05: कोरोना वायरस के बढ़ते असर से लोगों में खौफ बना हुआ है। वायरस के अटैक से बचने के लिए लोगों ने अलग-अलग रास्ता चुना है। नेरडीगोंडा मंडल क्षेत्र में एक दिन में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने वाले तीन लोगों की पॉजिटिव रपट आई है। नेरडीगोंडा क्षेत्र के तीन कोरोना वायरस पीड़ितों क्वारंटाइन को भेजा गया। इससे स्थानीय लोगों में खौफ बना रहा। क्षेत्र में तीन पॉजिटिव मामले पाये जाने और उनके बीते 10 दिनों में अन्य क्षेत्रों में घूमने-फिरने से लोगों में संदेह बढ़ गया है। अन्य कुछ लोग भी कोरोना वायरस की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है।
तौर पर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के घर के आसपास रहनेवाले मथुरा नगर के लोग खौफ हैं। इससे मथुरा नगर के आसपास रहने वाले 100 से 150 परिवार घर खाली कर अन्य जगहों पर चले गये। कुछ लोगों ने अपने-अपने खेतों में तात्कालिक शेड बना कर रहने लगे हैं। आपको बता दें कि शनिवार को एक ही दिन में जिले में कोरोना वायरस के दस पॉजिटिव मामले दर्ज हुये।