- एसपी विष्णु एस वारियर ने कोविड-19 पीड़ितों के
- बारे में दी विशेष कानूनी जानकारी
आदिलाबाद 5 अप्रैल: -जिला एसपी विष्णु एस वारियर ने आज कोविड-19 पीड़ितों के बारे में विशेष कानूनी जानकारी आम लोगों को देते हुए कहा कि, व्हाट्सएप, फेसबुक या व्हाट्सएप ग्रुप पर कोविद 19 पीड़ितों का विवरण साझा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, वायरस पॉजिटिव पाए जाने पर उनका विवरण सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया जाना चाहिए, आदिलाबाद में कोविद -19 पीड़ितों के उपहास और अपमान के पोस्ट के खिलाफ दो मामले पहले से ही दर्ज हैं,
इस महामारी का सामना करने के लिए अधिक सख्ती से लॉकडाउन, कर्फ्यू चल रहा है, हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवश्यक सामान उपलब्ध हैं, लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन कर कोरोना वायरस की लड़ाई में साथ देने की अपील पुलिस अधीक्षक विष्णु वारियर ने अधीक्षक कार्यालय में सभी पुलिस प्रमुख अधिकारीयो के साथ की। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि , सोशल मीडिया पर अफवाह फैला ने वालों की अपराध विशेष पुलिस निगरानी कर रही है।