कोरोना वायरस-राचकोंडा पुलिस, स्वयंसेवी संगठन और स्थानीय लोग किन्नरों की मदद करने के लिए आगे आये हैं।

कोरोना वायरस-राचकोंडा पुलिस, स्वयंसेवी संगठन और


स्थानीय लोग किन्नरों की मदद करने के लिए आगे आये हैं।


हैदराबाद : लॉकडाउन के चलते अनेक लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस लॉकडाउन का असर किन्नरों पर भी पड़ा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए राचकोंडा पुलिस, स्वयंसेवी संगठन और स्थानीय लोग किन्नरों की मदद करने के लिए आगे आये हैं।   राचकोंडा पुलिस आयुक्त महेश भगवत ने 112 किन्नरों में रोजमर्रा की चीजों को वितरित किया। साथ ही उन्होंने किन्नरों से कोरोना वायरस से बचने और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का सुझाव दिया। इस दौरान महेश भगवत ने बताया कि शीघ्र ही नगर में कचरा एकट्ठा करने वाले लगभग 600 लोगों को भी रोजमर्रा की चीजों का भी वितरण किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए व्यापक तैयारी भी की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इन सबको एक महीने का राशन पानी दिया जाएगा। 



उन्होंनेआगे बताया कि इन लोगों को रोजमर्रा की चीजें देन के लिए डी-मार्ट भी आगे आये हैं। इस कार्यक्रम में एमएसआई संस्था के निदेशक वर्दीशथेकनाथ, प्रजल्वा संस्था के निदेशक सुनीता कृष्णन, तुरब और उपस्थित थे। दूसरी ओर पूरी दुनिया में दहशत फैला चुकी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए तेलंगाना सरकार पूरी तरह से तैयार हो गई है। इसी क्रम में सरकार ने कोरोना वायरस के लिए विशेष कंट्रोल रूम को भी स्थापित किया है। कंट्रोल रूम नंबर है-040-23450624 और 040-23450735। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। तेलंगाना में लोगों को कोरोना वायरस के बारे में पल-पल जागरूक कर रही है। मुख्य रूप से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कोरोना वायरस महामारी को मिटाने का लोगों को आग्रह किया है। स्वयं संकल्प और संयम से ही कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के बारे में लोगों को समझा रही है। तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में विदेशों से या अन्य प्रांतों से आये लोगों से स्वयं आकर जानकरी देने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण पाये जाते है तो वे तुरंत इस जानकारी देने को कहा है।