TSRTC कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयुसीमा 60 वर्ष

 







TSRTC कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयुसीमा 60 वर्ष









हैदराबाद : तेलंगाना की टीआरएस सरकार ने आरटीसी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर दी है। राज्य सरकार ने आरटीसी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करके संबंधित आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के मुताबिक आरटीसी में कार्यरत हर कर्मचारी के लिए यह लागू होता है। 52 दिनों की लंबी हड़तालके बाद आरटीसी कर्मचारियों के साथ चर्चा के दौरान सीएम के चंद्रशेखर राव ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने का आश्वासन दिया था।


इसी क्रम में निगम के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करते हुए तैयार किए गए शासनादेश पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर करने से आरटीसी कर्मचारियों में हर्ष व्यक्त हो रहा है।